बॉबी देओल का खुलासा: करियर के उतार-चढ़ाव और ‘आश्रम’ से वापसी की कहानी

बॉलीवुड के हैंडसम हंक बॉबी देओल अपने करियर के पीक पर हैं. आश्रम जैसी सीरीज और एनिमल फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की. एनिमल के बाद उनके करियर में बड़ा जंप देखने को मिला. हर ओर बॉबी की एक्टिंग की चर्चा होने लगी. अब बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले बॉबी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर ग्राफ और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की.

करियर पर बोले बॉबी
एक इंटरव्यू में बॉबी से उनके करियर को लेकर कई सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि आपने बाबा निराला का रोल किया. उससे बहुत पॉपुलैरिटी मिली. बॉबी ने कहा कि कुछ कैरेक्टर ऐसे होते हैं, जब आप थिएटर से बाहर निकलते हैं, तो वो आपके साथ रह जाते हैं.

फिर बॉबी से कहा गया कि आपने ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेसेस को खूब परेशान किया है. ट्विंकल खन्ना से आप बहुत लड़ते थे. इस इस पर उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से पेट की दिक्कत रहती है. मैं बचपन से पेट के गुण गाता रहता था कि आज ये हुआ. आज वो हुआ. आज नहीं, आज शायद होगा, तो वो इस पर चिढ़ जाती थी.

आप रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया कहते थे. बॉबी कहते हैं कि हम एक गाना कर रहे थे और हम पानी में एक रॉफ्ट के ऊपर थे. वो मान नहीं रही थी. मैं नहीं मान रहा था, तो हम लड़ पड़े. फिर उनसे पूछा गया कि आपने मनीषा कोइराला के साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था. आपने कहा था कि इनके मुंह से बदबू आती है. बॉबी ने इस सवाल पर हांमी भरी.

बॉबी ने सलमान खान संग कनेक्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो इतना प्यार इंसान है. वो सिर्फ देना चाहता है. उनका दिल बहुत बड़ा है. वो हमेशा सबको खुश रखना चाहता है. इसलिए पापा बोलते थे कि ये मेरे जैसा है. दोनों की क्वालिटी एक जैसी थी. मैं हमेशा कहता हूं कि जब मुझे रेस 3 के लिए फोन आया. उस वक्त मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहा था. उस वक्त मैंने दाढ़ी उगाई हुई थी एक प्रोजेक्ट के लिए. सलमान मुझसे मिले. वो बोले के ये दाढ़ी क्या उगाई हुई है. शेव करो, इतने खूबसूरत हो तुम. मैंने कहा कि नहीं मामू. मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो उसके लिए उगाई है. उन्होंने देख जब मेरा करियर नहीं चल रहा था, तो मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया, फिर तेरे भाई की पीठ पर चढ़ गया. मैंने कहा कि मुझे अपनी पीठ चढ़ने दो.

बॉबी कहते हैं कि उनको ये बात याद रही. फिर कुछ साल बाद फोन आया कि बॉबी शर्ट उतारेगा. मैंने कहा कि मैं कुछ भी करूंगा. फिर रेस 3 से मुझे बहुत फायदा मिला. सलमान खान सुपरस्टार हैं. उनकी फिल्म देखने सब जाते हैं. मुझे उनकी फिल्म में जाने का मौका मिला, जो लोग बॉबी को नहीं पहचानते थे. वो उनकी फिल्म से पहचान लगे. इस चीज ने मेरी बहुत मदद की.

बॉबी की फिल्म बंदर की बात करें, तो ये 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

वो पैंट उतारकर सामने खड़ा था, हैरेसमेंट की घटना याद कर छलका एक्ट्रेस आमना का दर्द

मुंबई 

शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह की हरकतों का सामना कर चुकी हैं।आमना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उस दौरान वो समझ नहीं पाती थीं कि क्या हो रहा है. वो छोटी थीं तो डर जाती थीं. ये सभी इंसीडेंट्स मुंबई के ही हैं। 

आमना ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में उस दौर को याद करते हुए कहा कि- मैं अपने मैथ्स के ट्यूशन के लिए गई थी. उनके साथ बाकी लड़कियां भी थीं। आमना ने कहा- तो जब हम सब जब ट्यूशन से बाहर निकलीं तो एक आदमी अपनी पैंट उतारे सामने खड़ा था।       

आमना ने बताया कि वो सभी डर के मारे कांपने लगे थे. वो बोलीं- हम सिर्फ लड़कियां थीं, डर के मारे हम सर के पास भागे. एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसी चीजें होती रहती थीं। एक और इंसीडेंट याद करते हुए वो बोलीं- एक बार किसी ने मुझे बहुत गंदे तरीके से टच करने की भी कोशिश की थी. ऐसा बस और ट्रेन- दोनों में हो चुका है।     

  आमना ने बताया कि वो बहुत यंग थीं तब, एक बार तो इस तरह का इंसीडेंट तब हुआ था जब वो अपनी आंटी के साथ थीं. ऐसे वक्त में आप रियलाइज नहीं कर पाते कि क्या हुआ। आमना ने बताया कि अब एक मां होने के नाते ये बहुत डरा देने वाला होता है. मैं सोचती हूं कभी-कभी कि मैं इतनी ओवर-प्रोटेक्टिव क्यों हूं कभी-कभी, तो ये इंसीडेंट्स की वजह से। क्योंकि ऐसे हादसे आपके जहन में हमेशा रहते हैं. आपके मन में डर बना रहता है. भले ही अब मुझे समझ है, लेकिन बचपन में नहीं थी. तो मैं हमेशा अपने बच्चे को प्रोटेक्ट करना चाहती हूं। 

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 28वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

मुंबई 

मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने न केवल धमाकेदार कमाई कर डाली है बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड पर भी कब्जा कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन  कितना कलेक्शन किया है?

‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 28वें दिन कितनी की कमाई?
मराठी सिनेमा की सभी फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 मूवी बन चुकी ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल  का परफॉर्म किय़ा है. तमाम सितारों से सजी इस मूवी की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को छुआ है इसी के चलते ये फिल्म चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में मंदी और तेजी भी देखी जाती रही. दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान कई नई फिल्में भी रिलीज हुई लेकिन ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर हूकुमत बरकरार रही. जानकर हैरानी होगी कि इसने 28वें दिन भी कमाई में तेजी दिखाई है। 

    फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार 756 शो में 45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 
    इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 110.80 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक 93.75 करोड़ हो गया है। 

‘राजा शिवाजी’ ने 28 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘राजा शिवाजी’ ने ओवरसीज में रिलीज के 28वें दिन 0.01 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 4.27 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही फिल्म का 28 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 115.07 करोड़ हो गया है। 

‘राजा शिवाजी’ स्टार कास्ट
‘राजा शिवाजी’ की कमाई की रफ्तार थम नहीं रही है. दिलचस्प बात ये है कि चौथे हफ्ते तक अमूमन फिल्में दम तोड़ती सी नजर आती हैं वहीं ये ऐतिहासिक ड्रामा अब भी पूरे जोश में दिख रही है और हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा कर रही है. देखने वाली बात होगी की पांचवें वीकेंड पर ये कैसा परफॉ़र्म करती है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात ककें तो ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के आलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और विद्या बालन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया हैं. फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है। 

23 साल के बेटे की मां मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- अब सीमाएं तय करना सीख लिया है

मुंबई 

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की डीवा हैं. लोग उनके आइटम सॉन्ग्स के दीवाने आज भी हैं. मलाइका की पर्सनल लाइफ भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है. सलमान के भाई अरबाज खान संग तलाक के बाद उनकी डेटिंग की खूब चर्चा होती है. मलाइका ने अर्जुन कपूर को लंबे वक्त तक डेट किया. फिर दोनों का ब्रेकअप हुआ और अब उनकी बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग रिश्ते की खबरें सामने आती हैं। 

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं. कुछ दिन पहले बिजनेसमैन को एक्ट्रेस की मां के घर जाते हुए भी देखा गया था. ऐसे में मलाइका को अपने से छोटी उम्र के लड़के को डेट करने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है. लोग उन्हें एक बेटे की मां और 52 साल की उम्र के बावजूद प्यार करने पर ट्रोल करते हैं। 

मलाइका को होता है ट्रोलिंग से दुख?

हाल ही में मलाइका ने HT को दिए इंटरव्यू में अपनी सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने इंटरनेट की दुनिया में अपने इर्द-गिर्द एक ऐसी बाउंड्री बना ली है, जिससे उन्हें किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है. मलाइका कहती हैं- मैं अपनी इस अंदर वाली खुशी को इस तरह प्रोटेक्ट करती हूं कि मुझे याद रहता है — इंटरनेट बहुत शोर मचाता है, लेकिन वो हमेशा सही या समझदार नहीं होता. दोनों में फर्क है. इन सालों में मैंने सीखा है कि अगर आप अपनी शांति लगातार लोगों की राय को सौंपते रहेंगे, तो कभी अपने अंदर सुकून नहीं पाएंगे. मैंने एक बाउंड्री बनानी सीख ली है। 

‘अब मैं सब कुछ नहीं पढ़ती जो मेरे बारे में कहा जाता है. हर राय को अपने अंदर तक नहीं ले जाती. मैं असली जिंदगी, अपने काम, अपनी फैमिली, अपनी डेली लाइफ और उन चीजों पर भरोसा करती हूं, जो मुझे सच में खुशी और ताकत देती हैं. यही मुझे जमीन से जोड़े रखता है. और सच कहूं तो उम्र के साथ नजरिया बदल जाता है। 

डेटिंग लाइफ पर क्या बोलीं मलाइका?
मलाइका ने अंत में ट्रोलिंग से जूझने पर कहा- आप हर छोटी-छोटी आवाज पर रिएक्ट करना छोड़ देते हो. समझ आ जाता है कि ट्रोलिंग अक्सर उस इंसान के बारे में ज्यादा बताती है जो उसे बोल रहा है, ना कि जिसे वो सुना जा रहा है. आज मेरी खुशी इस बात से आती है कि मैं खुद को अच्छे से जानती हूं और उसी में टिकी हुई हूं. ये मेरी खुशी है. ये पर्सनल है, ये सुरक्षित है, और ये किसी के पब्लिक डिबेट के लिए नहीं है। 

खलनायक 2 में संजय दत्त की वापसी तय, लेकिन डायरेक्टर की तलाश अब भी जारी

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त कितनी भी फिल्में कर डालें, मगर पक्के इंडियन सिनेमा फैंस के लिए वो हमेशा ओरिजिनल खलनायक (1993) ही रहेंगे. सुभाष घई की इस फिल्म का जनता पर ऐसा असर पड़ा कि लोग संजय को ‘खलनायक’ ही बुलाने लगे और आज भी बुलाते हैं. इसलिए अप्रैल के अंत में जब इसका सीक्वल खलनायक 2 अनाउंस हुआ तो फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. संजय दत्त तो खलनायक के रोल में लौट रहे हैं, मगर सबसे बड़ा सवाल ये है कि फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा? क्योंकि खलनायक 2 की अनाउंसमेंट बिना किसी डायरेक्टर के नाम के हुई थी.

फिल्म अनाउंस होने के कुछ दिन बाद ही ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने साफ कर दिया था कि वो बतौर ‘मेंटर’ ही इस फिल्म के साथ जुड़ेंगे, लेकिन इसे डायरेक्ट नहीं करेंगे. अब सामने आया है कि 90 के दशक के एक और धमाकेदार मसाला एंटरटेनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने भी खलनायक 2 का निर्देशन करने से इनकार कर दिया है.

राजकुमार संतोषी भी नहीं डायरेक्ट करना चाहते खलनायक 2
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि संजय दत्त को ये फिल्म राजकुमार संतोषी के हाथों में सौंपने की बड़ी इच्छा थी. एक सूत्र ने बताया, ‘संजय को लगता है कि राज जी को कमर्शियल सिनेमा की बहुत शानदार समझ है, इसलिए वो इस कहानी के साथ पूरा न्याय कर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों दिग्गजों ने कभी साथ काम भी नहीं किया है. संजय दत्त को लगा कि अगर फाइनली वो और राजकुमार साथ आ जाएं, वो भी इतने स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए, तो स्क्रीन पर मजा आ जाएगा.’

इसी उम्मीद के साथ संजय दत्त ने राजकुमार संतोषी के साथ मुलाकात की थी, लेकिन संतोषी ने पूरे सम्मानजनक तरीके से फिल्म डायरेक्ट करने से मना कर दिया. सूत्र ने आगे बताया, ‘वो आजकल सनी देओल स्टारर अपनी फिल्म लाहौर 1947 को फाइनल टच देने में काफी व्यस्त हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ नई स्क्रिप्ट भी लिखी हैं, जो वो सनी देओल और आमिर खान को पिच करने वाले हैं. इसलिए उन्होंने संजय को साफ बता दिया कि उनके पास समय की काफी कमी है.’ हालांकि, संतोषी ने संजय दत्त को इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और संजू बाबा को उनका यह जेस्चर बहुत पसंद आया.

संजय दत्त को जेल में आया था खलनायक रिटर्न्स का आइडिया
इससे पहले खलनायक के ओरिजिनल डायरेक्टर सुभाष घई ने यह कहते हुए फिल्म डायरेक्ट करने से इनकार कर दिया था कि वो अपनी ही फिल्म का सीक्वल नहीं बनाना चाहते. उनका मानना था कि 80 साल की उम्र में इस तरह की कड़क एक्शन-मसाला फिल्म संभालना उनके लिए थोड़ा मुश्किल होगा.

मजेदार बात यह है कि खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें इस फिल्म का आइडिया जेल में आया था. जेल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि जब वो वहां गाने बजाते थे, तो उनके साथी कैदी उनसे बार-बार खलनायक के गाने लगाने की फरमाइश करते थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार संजय ने बताया था, ‘जब मैंने कैदियों से पूछा कि अगर खलनायक फिर से बनाएं तो कौन-कौन देखना चाहेगा? तो वहां मौजूद सारे 4000 कैदियों ने एकसाथ हाथ उठाकर कहा कि वो ये फिल्म जरूर देखना चाहेंगे. इसके बाद मैंने उन सबसे फिल्म के लिए एक-एक पेज का आइडिया भेजने को कहा. मुझे वो 4000 पन्ने पढ़ने में काफी समय लगा, लेकिन उनमें से एक आइडिया मुझे बेहद पसंद आया.’

अब कहानी तो संजू बाबा के पास रेडी है, लेकिन देखना यह है कि ओरिजिनल ‘खलनायक’ की इस विरासत को आगे बढ़ाने की कमान बॉलीवुड का कौन सा डायरेक्टर थामता है.

पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग पुराने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं चला प्यार

पूजा भट्ट 90 के दशक की खूबसूरत और मंझी हुई एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. बहुत कम होता है जब पूजा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की हो. सालों बाद उन्होंने बॉबी देओल संग रिश्ते का सच बयां किया है. जानते हैं कि उनका और बॉबी का रिश्ता क्यों टूटा था.

अधूरी रही मोहब्बत
बॉबी देओल और तान्या देओल बॉलीवुड के शांत-शालीन कपल में से एक हैं. दोनों जब भी साथ आते हैं चाहने वालों का दिल खुश कर देते हैं. पर तान्या से पहले बॉबी का दिल पूजा भट्ट पर आया था. वो और पूजा लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे. पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी संग बातचीत में इस अधूरी मोहब्बत का जिक्र किया है.

पूजा भट्ट ने बॉबी को लेकर कहा कि उन्होंने उनके पिता की फिल्म आशिकी का लीड रोल ठुकरा दिया था. वो उस समय फिल्मी करियर के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं थे. एक्ट्रेस कहती हैं कि हम दोनों में प्यार था. हमने कभी इससे इनकार नहीं किया. वो मेरे जीवन का एक जादुई समय था और उनके साथ होना एक जादुई अनुभव था. वो एक मैजिकल इंसान हैं. फिर हम अलग दिशाओं में बढ़ गए.

जब पूजा भट्ट से पूछा गया कि उनका और बॉबी का रिश्ता क्यों टूटा, तो उन्होंने कहा कि बॉबी अब परिवार वाले हैं और करियर के एक नए दौर में हैं, तो सार्वजनिक रूप से पिछले रिश्ते के बारे में बात करने का मतलब नहीं बनता है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आज बैठकर बताना अच्छा लगेगा कि मेरा उनसे रिश्ता क्यों खत्म हुआ या क्या हुआ ही था. हमने कभी इसे नकारा नहीं. वो आज शादीशुदा आदमी हैं, बड़े बच्चे के पिता हैं और करियर में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. मुझे वो एनिमल में अच्छे लगे. मेरे हिसाब से उन्होंने ही फिल्म बनाई. मुझे उनके लिए बहुत खुशी है.

पूजा ने कहा कि अतीत के बारे में कुछ भी बताकर अपने रिश्ते को छोटा नहीं करना चाहती हैं. वो कहती हैं कि किसी के साथ अच्छा समय बिताया वो काफी है. ये बताना जरूर नहीं है कि रिश्ता क्यों नहीं चला. वर्तमान के लिए गरिमा और शालीनता बनाए रखना बहुत जरूरी है. यही हम सबके लिए अच्छा भी है. 

महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ पर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा

फिल्ममेकर महेश भट्ट अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्मों के लिए मशहूर रहे हैं. उन्होंने अपनी रियल लाइफ लव स्टोरी पर बेस्ड 1990s की सुपरहिट फिल्म आशिकी भी बनाई थी. हालांकि वो प्रोफेशनल से ज्यादा, अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहे. महेश भट्ट ने दो शादियां की थीं. इसके अलावा उनके धर्म परिवर्तन की बातें भी खूब चला करती थीं. कहा जाता है कि सोनी राजदान से शादी करने के लिए, उन्होंने मुसलमान धर्म अपना लिया था.

पिता की दूसरी शादी पर बोलीं पूजा
महेश भट्ट की जिंदगी विवादों से घिरी रही. हाल ही में उनकी बेटी पूजा भट्ट ने अपने पिता की दो शादियों और सोनी राजदान संग रिश्ते पर खुलकर बात की. विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर पूजा ने बताया कि उनके जन्म के बाद, मां किरण और पिता महेश भट्ट की लव स्टोरी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी, और महेश भट्ट घर से बाहर निकल गए. हालांकि वो कुछ समय बाद वापस घर लौटे और फिर उनके भाई राहुल भट्ट का जन्म हुआ. मगर वो भी उनके रिश्ते को बचा ना सका, जिसके बाद फिल्ममेकर की मुलाकात सोनी राजदान से हुई जिनसे उन्होंने शादी की.

पूजा ने आगे कहा- मैं सोनी (राजदान) के बारे में मेरी मां से भी पहले जान चुकी थी. मेरे पिता ने मुझे नींद से उठाकर कहा कि मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मैं एक महिला से मिला और मैं घर छोड़कर जाने वाला हूं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं तुम्हें थोड़ा कम प्यार करता हूं और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा. कई लोगों ने मुझसे सवाल किए कि कैसे इतनी छोटी उम्र में तुम्हारे पिता ने तुमसे सच कह दिया? लेकिन मैंने उन्हें कहा कि अगर वो मुझसे नहीं कहेंगे, तो किससे कहेंगे? मैं किसी दूसरी जगह से बेहतर ये बात अपने पिता या मां के मुंह से सुनना पसंद करूंगी.

जब सोनी राजदान को लगा बुरा
पूजा आगे उस दिन का भी जिक्र करती हैं, जब सोनी राजदान ने एक्ट्रेस से उनकी और महेश भट्ट की शादी पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया- एक दिन सोनी ने मुझसे अपने दिल की बात कही कि पूजा मुझे दोषी जैसा महसूस होता है. लेकिन मैंने उनसे पूरे दिल से कहा कि सोनी, तुम एक मजबूत रिश्ते को तोड़ नहीं सकती थी. एक मजबूत रिश्ते में किसी और के लिए कोई जगह नहीं होती जब तक कि उसमें कोई दरार न हो या कोई कमी न हो, ताकि कोई दूसरा आकर उस कमी को पूरा कर सके.

पूजा ने इसी बातचीत में अपनी दोनों बहनों आलिया और शहीन भट्ट संग रिश्ते पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब शहीन का जन्म हुआ था, तबसे वो उनसे करीब हो गई थीं. महेश भट्ट ने बेटी के जन्म के बाद सीधा उनकी मां किरण को कॉल किया था, जिसके बाद उन्होंने पूजा को बड़ी बहन बनने की खबर दी. वो धीरे-धीरे सोनी राजदान और उनके परिवार से करीब हो गईं. आज पूजा कहती हैं कि उनका रिश्ता आलिया, सोनी राजदान और शहीन भट्ट से काफी बेहतर है.

श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन स्टाइल डांस वायरल, कैजुअल लुक में मस्ती करती दिखीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फनी पोस्ट और रील्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. बीती रात बुधवार को एक्ट्रेस ने ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो दिल खोलकर नाचती हुईं नजर आईं. श्रद्धा पॉप स्टार माइकल जैक्सन के गाने पर यू हीं झूम रही थीं, जिसे उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया.

वायरल हुआ श्रद्धा का डांस
श्रद्धा माइकल जैक्सन के गाने पर बेफिक्र होकर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखा रही थीं. कैजुअल कपड़ों में एक्ट्रेस का डांस काफी मजेदार था. श्रद्धा कपूर ने अपने वीडियो के कैप्शन में भी लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए. अंत में वो कैमरा की तरफ देखकर हंसती हुईं नजर आईं.

श्रद्धा का डांस देखते ही देखते वायरल हो गया. कई सारे सेलेब्स को उनका बेफिक्र अंदाज पसंद आया. लोगों ने वीडियो पर क्वीन, श्रद्धा पगलू जैसे कमेंट्स लिखे. लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जो श्रद्धा के वीडियो में उनके घर में बिखरे हुए सामान को नोटिस करने लगे. एक ने उन्हें लिख ही दिया कि वो डांस करने से पहले अपने घर में फैला गंद समेट लें.

श्रद्धा के कमेंट में यूजर ने लिखा, ‘बहुत गंदा घर है, कम से कम वीडियो तो ग्रीन स्क्रीन पर बना लेती.’ हालांकि एक्ट्रेस की नजरों से ये कमेंट नहीं छिपा. उन्होंने तुरंत अपने मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया- डियर मॉम, रियल आईडी से आओ. श्रद्धा के जवाब ने लोगों का दिल जीता.

श्रद्धा और राहुल की केमिस्ट्री
श्रद्धा कपूर के इस वीडियो में फैंस को राहुल मोदी का कॉन्ट्रीब्यूशन भी पसंद आया. उन्होंने खुद एक्ट्रेस को ऐसा डांस करने के लिए कहा था. वीडियो के शुरू में राहुल की आवाज भी सुनाई देती है. श्रद्धा और राहुल काफी समय से एक साथ हैं. दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन वो अक्सर एकसाथ नजर आते रहते हैं. कुछ वक्त पहले उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं. मगर उसमें कोई सच्चाई नहीं निकली.

बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने हाल ही में छावा बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ईठा की शूटिंग खत्म की है. इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल रिलीज होगी.

बिकिनी में मलाइका का ग्लैमरस अंदाज, लग्जरी विला में मेडिटेशन करते हुए बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मुंबई

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर घूमने निकल जाती हैं. उन्होंने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की फोटोज पोस्ट की हैं। इसे उन्होंने वैलनेस वेकेशन का नाम दिया है. वो मालदीव के लग्जरी विला में रुकीं. वहां के वैलनेस रिचुअल्स को उन्होंने फॉलो किया। मलाइका ने कैप्शन में बताया कि उनके वेकेशन डेज कितने सुकून भरे बीते हैं. सोलफुल डाइनिंग के अलावा उन्होंने शांति के साथ समय बिताया. वहां बीता हर पल उन्हें पर्सनल लगा।

इस मैडिटेशन के प्रोसेस ने उनकी एनर्जी को फिर से बूस्ट किया है. मलाइका ने ट्रिप से अपनी ग्लैमरस फोटोज को भी शेयर किया है। मलाइका ने समंदर किनारे चिल किया. उन्होंने बिकिनी पहने रिलैक्स करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है. एक फोटो में वो मैडिटेट करती दिखीं। एक्ट्रेस ने पूल में चिल किया. मोनोकनी पहनकर वो स्विमिंग करती हुई दिखीं. मालदीव के लजीज खाने का भी उन्होंने लुत्फ उठाया।

मलाइका की बोल्डनेस से भरपूर इन फोटोज को देखकर फैंस का कहना है वो बढ़ती उम्र के साथ और जवां दिखती जा रही हैं। मलाइका की फिटनेस और उनके ग्लैम लुक के फैंस कायल हो रहे हैं. कमेंट कर यूजर्स ने मलाइका को सुपर हॉट और स्टनिंग बताया है।  52 साल की मलाइका को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. जिम, योगा और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो कर वो फिट रहती हैं.

TIFF में नोलन स्पेशल: ‘ग्रांड डिजाइंस’ प्रोग्राम में 12 फिल्मों का प्रदर्शन

 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हाल ही में ‘क्रिस्टोफर नोलन: ग्रांड डिजाइंस’ प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत जल्द ही परदे पर नोलन का सुनहरा फिल्मी अतीत दिखाया जाएगा। यह फेस्टिवल 9 जुलाई से शुरू होगा और 20 अगस्त तक चलेगा।

12 फिल्में होगीं फेस्टिवल का हिस्सा
जुलाई-अगस्त में होने वाले इस फेस्टिवल में फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की लगभग 12 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन फिल्मों में ‘ओपेनहाइमर’ से लेकर ‘डंकिर्क’ और ‘टेनेट’ से लेकर ‘इंटरस्टेलर’ जैसी मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी। इस ग्रांड डिजाइंस कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई को फिल्म ‘टेनेट’ से होगी और 20 अगस्त को ‘डंकिर्क’ के प्रदर्शन के साथ इसका समापन किया जाएगा।

1998 में TIFF में दिखाई गई नोलन की पहली फिल्म
इस प्रोग्राम में नोलन की ‘द राइट स्टफ’, ‘द प्रेस्टीज’, ‘मेमेंटो’, ‘इंसेप्शन’, ‘बिगिन्स’, ‘द डार्क नाइट’ और ‘द डार्क नाइट राइज’ समेत कई फिल्में दिखाई जाएंगी। बता दें कि नोलन ने 1998 में निर्देशक के रूप में डेब्यू किया था तब उनकी पहली फिल्म ‘फॉलोइंग’ को भी पहली बार टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था।

जल्द रिलीज होगी ‘द ओडीसी’
क्रिस्टोफर नोलन की  फिल्म ‘द ओडिसी’ जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ग्रीक इतिहास से प्रेरित है। फिल्म में अभिनेता मैट डेमन, ग्रीक राजा इथाका के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में जेंडाया, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, चार्लीज थेरॉन, रॉबर्ट पैटिन्सन, लुपिता न्योंगो, बेनी सफ्डी, मिया गोथ, इलियट पेज, सामंथा मॉर्टन, रयान हर्स्ट और ट्रैविस स्कॉट जैसे स्टार्स शामिल हैं। फिल्म 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu