वरुण धवन मंदिर में शॉर्ट्स-बनियान पहनकर पहुंचे, वायरल वीडियो पर फैंस में बहस

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वरुण की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले वरुण ने मंदिर जाकर फिल्म की सक्सेस को लेकर प्रार्थना की. लेकिन वरुण ने इस दौरान एक ऐसी गलती करदी, जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

वरुण पर क्यों भड़के लोग?
दरअसल, वरुण धवन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है. मंदिर से बाहर निकलते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वरुण ने मंदिर के बाहर मौजूद पैप्स को प्रसाद भी बांटा और फैंस संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

वरुण धवन को भक्ति में डूबा देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद नजर आए. लेकिन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर जाने पर कुछ लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मंदिर जाने का ये कौन सा तरीका है? दूसरे ने लिखा- मंदिर जाते वक्त तो सही से कपड़े पहनने चाहिए. कुछ ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स भी हॉलीवुड कल्चर अपनाते जा रहे हैं.

रिलीज से पहले फिल्म पर विवाद
वरुण धवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं. वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में दिखाई देंगी.

हालांकि, रिलीज से फिल्म अपनी स्टोरीलाइन और गानों लेकर विवादों में है. दरअसल, वाशु भगनानी ने दावा किया है कि फिल्म का ‘चुनरी चुनरी’ सॉन्ग उनकी आइकॉनिक हिट फिल्म बीवी नंबर 1 से उनकी बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बीच रिलीज होने जा रही फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. 

बॉबी देओल की ‘बंदर’ रिलीज से पहले चर्चा में, एडवांस बुकिंग पर टिकी नजरें

बॉबी देओल की नई फिल्म बंदर का माहौल ट्रेलर आने के बाद से ही बनने लगा था. अब फिल्म की रिलीज, यानी 5 जून में बहुत दिन नहीं बचे हैं और एडवांस बुकिंग भी जल्द ही खुलने वाली है. अब सबसे बड़ा इंतजार इस बात का है कि बंदर की सोशल मीडिया वाली चर्चाएं, एडवांस बुकिंग के दमदार आंकड़ों में बदलेंगी या नहीं. क्योंकि लॉकडाउन के बाद से ही बॉबी देओल का करियर एक दमदार आर्क पर बढ़ता नजर आ रहा था, मगर इसमें एनिमल (2023) के बाद कुछ स्पीड ब्रेकर आ गए.

एक पीछे छूट गए हीरो के शानदार कमबैक की कहानी, बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने तो गदर 2 के साथ बड़े ही शानदार तरीके से पूरी की है. लेकिन बॉबी के लिए बंदर की सक्सेस, उनके कमबैक आर्क का सबसे बड़ा धमाका बन सकती है. हालांकि, बंदर के इस खेल में एक बड़ा रिस्क भी छिपा है.

बॉबी के फैंस को ‘बंदर’ से क्यों है बड़े खेल की उम्मीद?
बॉबी देओल अब सिर्फ जनता में पॉपुलर हीरो नहीं हैं, वो अपने-आप में एक ‘पॉप-कल्चर एलीमेंट’ बन गए हैं. 90s के अंत और 2000s की शुरुआत में बॉबी एक स्टार थे— अपने नाम पर फिल्म चलाने वाले स्टार, जिनका करियर और फिल्में चमक-दमक से भरी थीं.

स्टारडम की खासियत और बुराई, दोनों यही है कि स्टार के एक्टिंग टैलेंट पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता, मैटर करती है तो बस थिएटर्स में भीड़ खींचने की उसकी पावर. 2010 के आसपास उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा तो सामने आने वाले प्रोजेक्ट्स की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों कमजोर हो गई. 2018 में रेस 3 से सलमान खान ने दोबारा उन्हें एक ‘स्टार’ की तरह पेश किया और बॉबी का नेचुरल ऑरा लोगों को फिर दिखने लगा. लेकिन अपने कमबैक के लिए बॉबी सिर्फ स्टार वाले भौकाल पर डिपेंड होकर नहीं आए थे, वो अपने एक्टिंग वाले हुनर को भी धार दे रहे थे, ये बात उन्होंने खुद मानी है.

इसी का कमाल था कि प्रकाश झा ने उन्हें अपनी वेब सीरीज आश्रम में लिया और अतुल सभरवाल ने Class of 83 में उन्हें एक यंग पुलिस एनकाउंटर टीम के मेंटोर का रोल दिया. ये दोनों प्रोजेक्ट अगस्त 2020 में लोगों के सामने आए और बॉबी की एक्टिंग परफॉर्मेंस वाली साइड देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया.

आश्रम के चार सीजन्स, लव हॉस्टल, और एनिमल से बॉबी का भौकाल बढ़ता ही चला गया. दर्शकों की एक पूरी नई जेनरेशन ने ‘लॉर्ड बॉबी’ को डिस्कवर किया. लेकिन एनिमल के बाद बॉबी के भौकाल का असर खुलकर धमाके करने से थोड़ा चूक रहा है. उन्होंने साउथ में तमिल फिल्म कंगुवा, तेलुगु में डाकू महाराज और हरिहर वीर मल्लू जैसी फिल्में ट्राई कीं, लेकिन कुछ खास भला नहीं हुआ. आखिरकार आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने बॉबी की चमक थोड़ी बढ़ाई, लेकिन धीरे-धीरे वो मिडिल एज्ड सपोर्टिंग हीरो या विलेन के रोल में फंसते जा रहे हैं.

क्यों धमाका कर सकती है ‘बंदर’?
लॉर्ड बॉबी को लगातार सेलिब्रेट करने वाली जनता को अब उनकी सोलो हिट का इंतजार है— एक ऐसी फिल्म जिसमें बॉबी लीड रोल में दिल जीत लें, सपोर्टिंग या नेगेटिव रोल में न हों. और बंदर का ट्रेलर दिखा चुका है कि इस फिल्म में वो बात है. इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं, जिनके साथ काम करना भर ही एक एक्टर के दमदार होने की पहचान है. उनकी फिल्मों का संसार बहुत रियलिस्टिक होता है और बॉबी जैसे ‘स्टार’ एक्टर को अनुराग के सिनेमा-संसार में देखना ही ऑडियंस को एक एक्साइटिंग पॉइंट लग रहा है. ट्रेलर में ही बॉबी की परफॉर्मेंस दमदार नजर आ रही है. फिल्म को जनता का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल गया, तो कमाल होना तय है. मगर इस कमाल के रास्ते में एक रिस्क भी है.

कैसे ‘बंदर’ के लिए स्पीड ब्रेकर बन सकता है अनुराग का नाम?
अनुराग कश्यप, भारत के सबसे उम्दा फिल्ममेकर्स में से एक हैं, इस बात पर कभी किसी को कोई शक नहीं रहा. मगर गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद से ही जनता उनकी फिल्मों के लिए थिएटर में पहले जैसी एक्साइटमेंट नहीं दिखा रही. अनुराग की फिल्मों पर दर्शकों का रिस्पॉन्स अब कुछ ऐसा हो चुका है कि ‘ओटीटी पर देखो और सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी लगा दो’, लेकिन टिकट खरीद कर थिएटर्स में देखने के नाम पर दर्शक पीछे सरक लेते हैं. अनुराग की डायरेक्ट की हुई पिछली कई फिल्मों के साथ यही हुआ है— मुक्काबाज, मनमर्जियां, दोबारा, केनेडी और निशानची के दोनों पार्ट्स इसका उदाहरण हैं.

अनुराग की फिल्मों को मिलने वाला ये ‘ओटीटी फ्रेंडली’ रिस्पॉन्स ही बंदर के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बन सकता है. हालांकि, बॉबी के लिए फैंस का प्यार दर्शकों को थिएटर तक खींचने का दम रखता है. शुक्रवार, 5 जून को बंदर रिलीज होगी और तभी पता चलेगा कि अनुराग और बॉबी का ये अनोखा कॉम्बो बॉक्स ऑफिस पर क्या खेल दिखाता है.

मनोज बाजपेयी ने एक्टिंग छोड़ने के संकेत दिए, बोले- पिछले 10 साल से मन में ख्याल आता है

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के टैलेंटेड और चहेते स्टार्स में से एक हैं. वो अपनी एक्टिंग से किसी भी किरदार में जान डालना जानते हैं. अब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो पिछले 10 साल से एक्टिंग छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं और मजबूरी में काम नहीं करना चाहते हैं. एक्टर की इस बात से उनके कई चाहने वालों को झटका लगा है.

एक्टिंग छोड़ेंगे मनोज बाजपेयी?
मनोज बाजपेयी ने कहा कि उनके मन में कई बार एक्टिंग छोड़ने का ख्याल आता है. रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि यार आपको सच बताऊं, पिछले 10 साल से बीच-बीच में मन करता है कि मैं छोड़ दूं. लेकिन फिर कभी कोई रोल आ जाता है और मैं चला जाता हूं. मैं एक्टिंग को मजबूरी के तौर पर नहीं करना चाहता हूं कि मुझे घर पर दाल रोटी ले जानी है.

मनोज बाजपेयी कहते हैं कि मुझे एक्टिंग करनी है. अगर कोई चरित्र है, उसको निभाने में बड़ा मजा आएगा. आजतक मेरा कॉर्मिशियल फिल्म करने का बड़ा मन कर रहा है. नॉनसेंस कॉमेडी करने का मन करता है. थोड़ा गानों पर नाचो. घर से कोई तैयारी करके नहीं आना है. सिर्फ फैमिली को गुडबाय बोलो और सेट पर अच्छा टाइम बिताओ.

इसी पॉडकास्ट में मनोज बाजपेयी ने ये भी कहा कि उनके अंदर आज भी गली गुलियां, अलीगढ़ और भोंसले जैसी फिल्मों की कुछ डार्कनेस मौजूद है. वो कहते हैं कि कभी-कभी मानसिक तौर पर मुझे अपने अंदर अंधकार महसूस होता है. कभी-कभी मुझे ठीक से पता होता है कि यह कहां से आ रहा है. वो कहते हैं कि किरदार के कारण अकसर मूड स्विंग्स और इमोशनल थकावट महसूस होती है. इसलिए स्प्रिचुअलिटी उनके जीवन में अहम भूमिका निभाती है.

मनोज बाजपेयी कहते हैं कि अब लगता है कि काश माता-पिता के साथ थोड़ा वक्त और मिल जाता है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो मेरी बॉडी के सेल हैं. वो अब पुराने हो रहे हैं. जब भी सीढ़ी-चढ़ो उतरो इसका एहसास होता है. उन्होंने कहा कि मृत्यु भी जिंदगी की हकीकत है. वो कहते हैं कि एक दिन जाना है आपको. इसमें सोचना क्या. वो तो जाना ही है और ये आपको इस हकीकत से वाकिफ होना चाहिए.

बिकिनी लुक में कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, टोन्ड फिगर देख फैंस हुए दीवाने

मुंबई 

कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2  का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च हुआ, जिसमें शाहिद , कृति और रश्मिका मौजूद थीं। ट्रेलर प्रभावशाली है और फिल्म काफी फ्रेश लगती है. मगर ट्रेलर देखने के बाद भी साफ नहीं हो रहा कि फिल्म की सटीक कहानी क्या है। ट्रेलर में जो गाने हैं वो बहुत कैची हैं. “तुम ही बंधू” का रीक्रिएटेड वर्जन आपको नॉस्टेल्जिक कर देगा. खैर ट्रेलर देखकर फिल्म के फैन्स इंप्रेस नजर आ रहे हैं। 

ट्रेलर रिलीज के बाद एक बात जो सबकी ज़ुबान पर है वो है कृति का बिकिनी अवतार. समंदर के पानी में एक्ट्रेस को बिकिनी में देखकर फैन्स के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। एक ने लिखा कि कृति सेनन कॉकटेल 2 में स्टनिंग लग रही हैं. दूसरे ने लिखा कि बिकिनी में कहर ढा दिया. अन्य फैन ने लिखा कि मार ही डाला।    

बिकिनी में कृति का टोन्ड फिगर देखकर फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं. फैन ने कहा कि कृति का जवाब नहीं. दूसरे ने कहा कि किलर. एक ने हॉट लिख कर उनकी तारीफ की। बिकिनी पहनकर कृति गर्दा उड़ाती दिखीं. उनका बोल्ड अवतार वाकई काबिल-ए-तारीफ है. ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के सभी स्टार्स के बीच केमिस्ट्री भी देखने को मिली। कॉकटेल 2 का ट्रेलर और कृति का बिकिनी लुक दोनों हिट है. अब इंतजार फिल्म रिलीज का है. शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार-दिशा पाटनी का ‘ऊंचा लंबा कद’ रिलीज, फैंस बोले- कटरीना की याद दिला दी!

मुंबई 
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार
आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 2007 की हिट फिल्म ‘वेलकम’ के क्लासिक गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ का जादू फिर से बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने ‘ऊंचा लंबा कद’ गाना फिर से रिलीज कर दिया है और नए गाने में चार्म तो बहुत है, लेकिन रिलीज होते ही फैंस मायूस हो गए। इससे पहले, अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाकर छाने वाले अक्षय को अब नफरत मिल रही है कि उन्होंने दिशा पाटनी को लेकर कटरीना की फिर से याद दिला दी और दिशा उस औरा को छू भी नहीं पाईं जो कटरीना का है।

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री, रंगीन विज़ुअल्स और जोशीली धुन ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ को फिल्म के साउंडट्रैक का एक खास आकर्षण बनाती है। डांस फ्लोर पर थिरकाने वाली इसकी एनर्जी और नॉस्टैल्जिया का तड़का इसे हर पीढ़ी के लोगों के बीच फेमस बनाने की क्षमता रखता है।

‘ऊंचा लंबा कद’ गाना रिलीज
गाने के इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। इसमें मेघा बाली के लिखे गए नए लिरिक्स के साथ समीर का गाना भी शामिल हैं। अपनी दमदार धुन, हाई-एनर्जी विज़ुअल्स और सेलिब्रेशन वाले माहौल के साथ यह गीत नॉस्टैल्जिया और समकालीन पॉप कल्चर के बीच एक बेहतरीन पुल बनकर उभरा है।

लोगों को जरा पसंद नहीं आया गाना
इस पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा- आप पुराने गाने को खा गए, ये नहीं करना था। एक ने कहा- कटरीना की याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- अक्षय पाजी, ये बहुत गलत किया, खुद देखो यार दोनों गाने, समझ आ जाएगा।

‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट
अहमद खान की निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से बनाया है। यह बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं और यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहा है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

 रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आ रही है. यही वजह है कि फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है.

73वें दिन भी जारी रही कमाई
Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 73वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. सीमित शोज मिलने के बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स सकारात्मक रहा. यही कारण है कि फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 1100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

कई भाषाओं में मिला शानदार रिस्पॉन्स
‘धुरंधर 2’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया था. फिल्म को लगभग सभी भाषाओं में अच्छा समर्थन मिला. हिंदी संस्करण ने सबसे अधिक कमाई की, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिखाई दिया.

दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का दबदबा
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया. विदेशों में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली और समय के साथ इसकी कमाई में लगातार इजाफा होता गया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और यह साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन बना ताकत
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कई चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, एक्शन और कलाकारों के प्रदर्शन को खूब सराहा है.

फिल्म की लगातार सफलता यह साबित करती है कि मजबूत कंटेंट और शानदार प्रस्तुति दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों से जोड़े रख सकती है.

तीसरी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बोलीं Mindy Kaling, कहा- ‘मेरे लिए यह सबसे आरामदायक दौर रहा’

लॉस एंजिल्स 
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और उस दौरान के अनुभव को लेकर बात की। मिंडी ने बताया कि यह समय उनके लिए आरामदायक दौर था। इस दौरान उन्हें लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा, जिससे उन्हें खुद का समझने का अवसर मिला। मिंडी कैलिंग ने गिगली स्क्वाड पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया, ”मेरी तीसरी प्रेग्नेंसी में डॉक्टरों ने मुझे लगभग छह हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी। इस दौरान मुझे ज्यादातर समय बिस्तर पर ही रहना पड़ा, जिससे मुझे खुद का ध्यान रखने का मौका मिला।” बता दें कि मिंडी कैलिंग तीन बच्चों की मां है, कैथरीन, स्पेंसर, और एनी। एनी का जन्म फरवरी 2024 में हुआ था।

अपने अनुभव को साझा करते हुए मिंडी कैलिंग ने कहा, ”बेड रेस्ट के दौरान भी मेरा काम पूरी तरह नहीं रुका। मैं घर से ही अपनी कई जरूरी मीटिंग्स और काम करती रहीं। मैं अक्सर बिस्तर पर लेटे-लेटे ही वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग्स में शामिल होती थीं। इस दौरान मुझे महसूस हुआ कि जब कोई व्यक्ति मेडिकल कारण से आराम कर रहा हो, तो लोग इसे ज्यादा गंभीरता से लेते हैं, और यह मेरे लिए काम करने का एक सुविधाजनक तरीका बन गया।”

मिंडी ने कहा, ”इस दौरान मैं अक्सर पजामा पहनकर ही अपनी मीटिंग्स कर लेती थी। मुझे यह काफी आरामदायक लगता था और किसी भी तरह की औपचारिकता निभाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। मेरे लिए यह एक अलग तरह का अनुभव था।”

अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन पर बात करते हुए मिंडी ने बताया, “मैं तीन बच्चों की मां हूं और इसके बावजूद अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से संभालती हूं। मातृत्व मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है, लेकिन मैंने कभी अपने करियर को इससे पीछे नहीं जाने दिया।”

मिंडी कैलिंग ने आगे कहा, ”मुझे मशहूर वेब सीरीज ‘यूफोरिया’ बहुत पसंद है, लेकिन मैं खुद ऐसा शो नहीं लिख सकती, क्योंकि मेरी दुनिया मेरे अनुभव और लेखन शैली से काफी अलग है। इस शो में ड्रग्स, रिश्तों और जटिल भावनाओं को बहुत गहराई से दिखाया गया है। यह बेहद प्रभावशाली है, लेकिन मेरी अपनी लेखन शैली उससे अलग है।”

मिंडी ने कहा, “मैं हमेशा उन कहानियों की ओर आकर्षित होती हूं, जिनमें संघर्ष करने वाले और अंडरडॉग लोग होते हैं। ऐसे किरदार जो शुरुआत में कमजोर लगते हैं, लेकिन अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ते हैं।”

टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाली है।  

पीटर के किरदार को कहेंगे अलविदा?
अभिनेता टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन सीरीज की चार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मगर हाल ही में एम्पायर मैगजीन से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, ‘अगला किरदार चाहे माइल्स मोरालेस हो, स्पाइडर-ग्वेन हो, स्पाइडर-वुमन हो या ऐसा ही कोई और, मैं उसके अगले अध्याय की नींव रखने में अपना योगदान देना चाहूंगा। मैं नहीं जानता कि किस तरह मैं इसमें शामिल रहूंगा। मगर स्पाइडर मैन के किरदार को किसी और को सौंपने के बारे में सोच रहा हूं।’

आखिरी बार निभाएंगे स्पाइडर मैन के किरदार?
इसके साथ ही ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज अब टॉम हॉलैंड और स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खास हो गई है। टॉम के इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस फिल्म में वो आखिरी बार स्पाइडर मैन और पीटर पार्कर के रूप में दिखाई देगें।
टॉम ने साल 2016 में ‘कैप्टन अमेरिका’ से मार्वल की दुनिया में कदम रखा था। अब तक उन्हेंने तीन बार स्पाइडर-मैन फिल्मों में अभिनय किया है।

जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर मार्च में रिलीज किया गया था। फिल्म में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया और मार्क रफ्लो भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।
इस बार फिल्म की कहानी इसी नाम की एक कॉमिक से प्रेरित होगी। इसके साथ ही ये स्पाइडर मैन सीरीज की पिछली फिल्म ‘नो वे होम’ से आगे की कहानी बयां करेगी। यह 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ZEE5 पर देखें ये 5 कड़क सस्पेंस थ्रिलर, वीकेंड को बना देंगे धमाकेदार

ओटीटी पर कुछ धमाकेदार, सस्पेंस से भरपूर और कड़क कंटेंट तलाश रहे हैं, तो जी5 (ZEE5) पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां बदले की आग में झुलसती हाई-प्रोफाइल कहानियों से लेकर असल जिंदगी के खूंखार अपराधियों की सच्ची दास्तां और दिमाग को चकरा देने वाले सस्पेंस थ्रिलर का एक बेहतरीन कॉकटेल देखने को मिलता है. चाहे आपको देसी मिजाज का क्राइम ड्रामा पसंद हो या फिर पंकज त्रिपाठी का कड़क अंदाज, ZEE5 की ये चुनिंदा फिल्में और वेब सीरीज आपके वीकेंड को पूरी तरह से एंटरटेनिंग बनाने के लिए तैयार हैं.

पॉइजन 2 (Poison 2)
यह एक हाई-वोल्टेज सस्पेंस और रिवेंज ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी ‘आदित्य’ नाम के एक अमीर शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी बर्बाद करने वाले ‘जोश गैंग’ (तीन पार्टनर्स के ग्रुप) से बदला लेने के लिए रेसकोर्स और बिजनेस की दुनिया में लौटता है. धोखे, प्यार और चालबाजी से भरी यह कहानी अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है. अगर आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर मसाला थ्रिलर और ग्लैमरस अंदाज में फिल्माई गई बदले की कहानियां पसंद हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन वन-टाइम वॉच है.
कास्ट: आफताब शिवदासानी, राय लक्ष्मी, पूजा चोपड़ा, जैन इमाम
IMDb रेटिंग- 7.1

ऑटो शंकर (Auto Shankar)
यह वेब सीरीज एक बदनाम सीरियल किलर ‘ऑटो शंकर’ के जीवन पर आधारित है, जिसने 1980 के दशक के अंत में छह हत्याएं की थीं. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण ऑटो ड्राइवर अवैध शराब की तस्करी और वेश्यावृत्ति के धंधे में उतरकर एक खूंखार गैंगस्टर बन जाता है और कैसे राजनीतिक-पुलिस सांठगांठ के बीच उसका अंत होता है. यह भारतीय अपराध इतिहास के एक काले पन्ने को बिना किसी कांट-छांट के बेहद डार्क और रियलिस्टिक तरीके से पेश करती है.
कास्ट: अप्पनी सरथ, अर्जुन चिदंबरम, सरण्या रवि
IMDb रेटिंग- 6.8

कंट्री माफिया (Country Mafia)
यह वेब सीरीज बिहार के बैकड्रॉप पर आधारित एक पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा है. दो भाई-बहन (अजय और नन्नू) आईएएस (IAS) बनने का सपना देखते हैं, लेकिन जब वहां का क्रूर शराब माफिया ‘बब्बन राय’ उनके पिता की हत्या कर देता है, तो उनकी दुनिया बदल जाती है. अपनी मां के कहने पर दोनों भाई-बहन किताब छोड़कर बंदूक उठा लेते हैं और बब्बन के साम्राज्य को खत्म करने के लिए खुद शराब के धंधे में उतर जाते हैं. यह देसी मिजाज और ग्रामीण इलाकों की कड़वी सच्चाई को बयां करती हुई एक तेज रफ्तार बदले की कहानी है. रवि किशन की बेहतरीन अदाकारी और सतीश कौशिक जी की मौजूदगी इसे देखने लायक बनाती है.
कास्ट: रवि किशन, अंशुमान पुष्कर, सौंदर्य शर्मा, अनीता राज, सतीश कौशिक
IMDb रेटिंग- 3.2

कड़क सिंह (Kadak Singh)
यह एक अनोखी सस्पेंस-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी ‘एके श्रीवास्तव’ (कड़क सिंह) की है, जो फाइनेंशियल क्राइम डिपार्टमेंट के एक सख्त अधिकारी हैं, लेकिन एक बड़े चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान वो अस्पताल में ‘रेट्रोग्रेड एम्नेशिया’ (याददाश्त जाने की बीमारी) के साथ होश में आते हैं. उन्हें नहीं पता कि वो वहां कैसे पहुंचे. इसके बाद उनकी बेटी, गर्लफ्रेंड और सहकर्मी अपनी-अपनी कहानियों से उनके अतीत और घोटाले के सच की परतें खोलते हैं. पंकज त्रिपाठी की सधी हुई एक्टिंग और फिल्म का नॉन-लीनियर स्क्रीनप्ले इसे बेहद कड़क और दिलचस्प बनाता है. यह दिमाग दौड़ाने पर मजबूर करने वाली एक बेहतरीन मिस्ट्री फिल्म है.
कास्ट: पंकज त्रिपाठी,  संजना सांघी, पार्वती थिरुवोथु, जया अहसान
IMDb रेटिंग- 6.2

अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी (Unbroken: The Unmukt Chand Story)
यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि भारत के पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद के जीवन की इंस्पिरेशनल दास्तां है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक वक्त पर भारत के अगले विराट कोहली माने जाने वाले उन्मुक्त को काफी प्यार और फेम मिलता है, लेकिन बाद में खराब फॉर्म, दबाव और टीम में मौके न मिलने के कारण उनका करियर ढलान पर आ गया. यह डॉक्यूमेंट्री उनके उसी दर्द, भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले और फिर अमेरिका (USA) जाकर मेजर क्रिकेट लीग के जरिए अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने के संघर्ष को बयां करती है.

अगर आप क्रिकेट लवर हैं या ऐसी कहानियों के शौकीन हैं, जो हार न मानने का जज्बा सिखाती हैं, तो यह डॉक्यूमेंट्री आपके लिए बेस्ट है. यह खेल की चकाचौंध के पीछे छिपे मानसिक दबाव, टूटे हुए सपनों और एक नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने की भावुक और सच्ची कहानी को परदे पर लाती है.
IMDb रेटिंग- 8.8

कास्ट: इसमें कोई फिल्मी कलाकार नहीं हैं, बल्कि खुद उन्मुक्त चंद, उनकी पत्नी सिमरन खोसला, उनके पिता सुंदर चंद ठाकुर, उनके कोच संजय भारद्वाज और उनके परिवार के लोग दिखे हैं.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ और मार्च 2026 में आई ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई इस बिग बजट, मल्टी स्टारर पिक्चर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को ‘धुरंधर’ के लिए साइन कर लिया था?

सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि वे ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में सबसे पहले कास्ट किए गए कलाकार थे. उन्हें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से बहुत पहले पिक्चर में काम दे दिया गया था. राकेश बेदी के अनुसार, डायरेक्टर आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से सालों पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी. राकेश बेदी, ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरे हैं.

राकेश बेदी ने एक एजेंसी को बताया, ‘मेरा मानना है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले कास्ट किया था, जब उन्होंने उरी फिल्म बनाई थी. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी. लेकिन एक आइडिया था, और उसी आइडिया के हिसाब से उन्होंने मुझे इस फिल्म में एक रोल के लिए चुना था. इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा. उन्होंने मुझे इस रोल के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरे काम को देखा था. अपने सभी रोल्स में मैंने हमेशा कैरेक्टर को आगे रखने की कोशिश की है. यही वजह है कि आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती शो वाले कैरेक्टर के नाम से पुकारते हैं.’

धुरंधर का OTT रिलीज प्लान
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी की ओटीटी रिलीज ने सुर्खियां बटोरी हैं. मेकर्स ने एक दुर्लभ ड्यूल ओटीटी रिलीज स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसमें फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होंगे. ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन 22 मई से ग्लोबली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. यह वर्जन भारत में 24 मई को आया था. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के डोमेस्टिक स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को गए हैं. ‘धुरंधर 2’ का भारत में प्रीमियर 4 जून को जियो हॉटस्टार पर होगा.

खबरों के मुताबिक, भारत में जियो हॉटस्टार ने फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसे हाल के सालों में भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक माना जा रहा है. भारतीय दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन भी देखने को मिलेगा.

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu