राम चरण की ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 150 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का तेलुगु वर्जन 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है. शानदार कलेक्शन के बावजूद स्पोर्ट्स ड्रामा सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा और विवादों का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अभिनेता जगपति बाबू ने इपर रिएक्ट किया.

पेड्डी को लेकर क्या बोले जगपति बाबू
जगपति बाबू ने कहा कि ‘पेड्डी’ ने कई चुनौतियों का सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म का असली फैसला आखिरकार वही दर्शक करते हैं, जो टिकट खरीदकर थिएटर तक पहुंचते हैं. उनके मुताबिक, 300 रुपये की टिकट खरीदने वाला दर्शक ही तय करता है कि फिल्म हिट होगी या नहीं. इस तरह की कहानी पर फिल्म बनाना आसान नहीं था और निर्देशक के लिए प्रोड्यूसर ढूंढना भी चुनौतीपूर्ण रहा होगा.
नेगेटिव रिव्यू लिखने वालों को जगपति बाबू ने कहा थैंक्यू, बोले- हिट होने में की मदद

इवेंट के दौरान जगपति बाबू ने राम चरण की जमकर तारीफ की. उन्होंने साउथ स्टार को ‘सुपरमैन’ और ‘ही-मैन’ कहा. लास्ट में एक्टर ने उन लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म की आलोचना की या नेगेटिव रिव्यू लिखे. उनका कहना था कि ऐसे रिव्यूज ने भी किसी न किसी तरह फिल्म को फायदा पहुंचाया है और ये हिट हुई.

पेड्डी के बारे में
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जबकि दर्शकों के बीच जाह्नवी कपूर का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. पेड्डी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से हुई.

प्रेग्नेंसी में भी करिश्मा तन्ना का ग्लैमरस अंदाज, पूल पार्टी में मोनोकनी लुक ने बटोरी सुर्खियां

मुंबई 
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. 42 की उम्र में वो मां बनने वाली हैं. अगस्त में उनकी डिलीवरी ड्यू है। कपल अपने पहले बच्चे के वेलकम के लिए सुपर एक्साइटेड है. एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के हर फेज को जी भरकर एंजॉय कर रही हैं। करिश्मा ने इंस्टा पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वो होटल के टैरेस पर पूल पार्टी कर रही हैं।

एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी में बोल्ड लुक दिखा है. वो ब्लैक मोनोकनी में नजर आ रही हैं. उनके स्वैग से नजरें हटाना मुश्किल है। करिश्मा पूल में चिल करते हुए कैंडिड पोज दे रही हैं. वहीं उनके पति वरुण बंगेरा शर्टलेस नजर आते हैं।करिश्मा और वरुण ने साथ में सेल्फी भी पोस्ट की है. एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो तस्वीरों में नजर आता है। एक्ट्रेस ने बैक पोज दिए हैं. वो काफी खुश दिख रही हैं. इन दिनों वो दोस्तों और पति संग खूब हैंगआउट कर रही हैं। 

क्योंकि करिश्मा पानी में हैं, इसलिए उनका बेबी बंप फोटो में नहीं दिखता है. एक्ट्रेस ने सनसेट के खूबसूरत नजारे को भी दिखाया है।करिश्मा की गोदभराई के फंक्शन हो चुके हैं. दोस्तों और परिवारवालों संग उनका अलग-अलग बेबी शावर हुआ है।   कपल ने 2022 में शादी की थी. करिश्मा के मैटरनिटी शूट फैंस के बीच वायरल हैं. वो प्रेग्नेंसी में वर्कआउट कर अपनी सेहत का बखूबी ख्याल रखती हैं। 

‘नो एंट्री 2’ पर बड़ा अपडेट: अनीस बज्मी बोले फिल्म 100% बनेगी, अफवाहों पर लगाया विराम

काफी समय से सोशल मीडिया और खबरों में यह बात चल रही थी कि सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ का दूसरा पार्ट यानी ‘नो एंट्री 2’ अब शायद कभी नहीं बनेगी. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे क्योंकि फिल्म का काम बार-बार रुक रहा था. लेकिन अब इस फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुद सामने आकर सबको सच बता दिया है. उन्होंने साफ कह दिया है कि यह फिल्म 100% बनेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता.

फिल्म बनने में इतनी देरी क्यों हो रही है?
HT City को दिए इंटरव्यू में जब अनीस बज्मी से पूछा गया कि फिल्म शुरू होने में इतनी देर क्यों हो रही है, तो उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जैसे इंसानों की कुंडली होती है, वैसे ही कुछ फिल्मों की भी अपनी कुंडली होती है. कोई फिल्म बहुत जल्दी बन जाती है, तो किसी को बनने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘नो एंट्री 2’ की कहानी उन्होंने बहुत प्यार से लिखी है और यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक है. इसलिए भले ही थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन फिल्म बनेगी जरूर.

कौन-कौन से हीरो होंगे इस फिल्म में?
इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन इसके एक्टर्स को लेकर है. पहले इस फिल्म के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ का नाम पक्का किया गया था. लेकिन फिर खबर आई कि दिलजीत दोसांझ के पास टाइम नहीं है, इसलिए वह इस फिल्म से बाहर हो गए. इसके बाद सुनने में आया कि वरुण धवन भी शायद इस फिल्म में न रहें. बीच में शाहिद कपूर का नाम भी सामने आया था.

आसान शब्दों में कहें तो फिल्म में कौन-कौन से हीरो काम करेंगे, यह अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ है क्योंकि सबकी डेट्स मैच नहीं कर पा रही हैं. लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जल्द ही नए एक्टर्स का नाम फाइनल कर लेंगे.

61 की उम्र में शादी पर क्यों विवाद? राखी गुलजार ने दिया करारा जवाब

‘कभी-कभी’, ‘काला पत्थर’, ‘बाजीगर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बॉर्डर’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में यादगार एक्टिंग के लिए फेमस सीनियर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी की खबरों पर हो रही आलोचना पर अपनी राय दी है. आमिर, जिनकी पहले रीना दत्ता और बाद में किरण राव से शादी हुई थी, अब 60 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं.

हालांकि इस कपल के फ्यूचर प्लान को लेकर फैंस में एक्साइटेड हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है. कई सोशल मीडिया यूजर्स 61 साल की उम्र में एक्टर के तीसरी बार शादी करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

राखी गुलजार का रिएक्शन
‘वैरायटी इंडिया’ से बात करते हुए राखी ने कहा, ’61 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? रॉबर्ट डी नीरो ने दो बार शादी की है और अब वे एक रिलेशनशिप में हैं (अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ), जिनसे उनकी एक बेटी है जो 2023 में पैदा हुई थी. जब वे 80 साल से ज्यादा उम्र के थे, तब उन्हें बच्चा हुआ था. शादी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती.’

अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्ममेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वे लगभग 40 साल के थे. इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ.

इसके अलावा, एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही उन्होंने आमिर खान के साथ कभी काम नहीं किया है, लेकिन वे उन्हें एक बहुत ईमानदार इंसान मानती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात की तारीफ करती हैं कि तलाक के बाद भी आमिर ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छी दोस्ती बनाए रखी है, जो उनके अच्छे चरित्र को दर्शाता है.

आमिर खान ने शादी की पुष्टि की
आमिर ने अमेरिका में यात्रा के दौरान ‘वैरायटी इंडिया’ के साथ बातचीत में यह खबर शेयर की. शादी के प्लान की पुष्टि करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं अभी अमेरिका में यात्रा कर रहा हूं. शादी की खबर सच है. यह 5 जुलाई को है.’

खबरों के मुताबिक, शादी पर्सनल समारोह होगा जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल होंगे. हालांकि, समारोह के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.  एक्टर ने पहले कहा था कि शादी अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अब उनका कहना है कि वह और गौरी दोनों ही साथ में अगला कदम उठाने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं.

बॉलीवुड में उम्र का दोहरा मानदंड: तापसी पन्नू का खुलासा

फिल्म इंडस्ट्री में महिला एक्टर्स के लिए उम्र से जुड़ा भेदभाव (एज-इज्म) एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. जहां पुरुष स्टार्स अपनी उम्र बढ़ने के बाद भी रोमांटिक और कमर्शियल फिल्मों में लीड रोल करते रहते हैं, वहीं एक्ट्रेस को एक खास उम्र के बाद अक्सर कम मौके मिलते हैं. एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में इस अंतर के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें बॉलीवुड और साउथ, दोनों जगह उम्र से जुड़े भेदभाव का सामना करना पड़ा.

टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ एक इंटरव्यू में, तापसी ने बताया कि कैसे उन्हें अक्सर कुछ खास तरह के रोल के लिए ‘देर हो चुकी है’ समझा गया. बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री, दोनों में उम्र से जुड़े भेदभाव का अनुभव करने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि जब वह 20-25 साल की उम्र में बॉलीवुड में आईं, तो शुरुआती तीन-चार साल उन्हें अच्छे रोल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा.

उन्होंने आगे कहा, ‘जब तक आप अपनी पहचान बनाते हैं, तब तक आप 30 साल के हो चुके होते हैं. फिर वे कहते हैं कि आप रोम-कॉम (रोमांटिक-कॉमेडी) में काम करने के लिए बहुत कम उम्र के नहीं हैं. इसलिए आज भी, कई बार मुझे लगता है, ‘लेकिन इस रोल के लिए असल में किसी कम उम्र के व्यक्ति की जरूरत नहीं है.’ फिर भी वे कम उम्र की एक्ट्रेस ही चाहते हैं. पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता. बेशक, हम सब यह देख सकते हैं. लेकिन हां, उम्र से जुड़ा भेदभाव एक बड़ी बात है.’

शाहरुख को नहीं बोल सकते- तापसी
तापसी ने बताया कि उन्हें साउथ में भी उम्र से जुड़े भेदभाव का सामना करना पड़ा और कहा, ‘साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था. जैसे ही मुझे किसी सीनियर एक्टर के अपोजिट कास्ट किया जाता, कम उम्र के एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे. वे कहते थे, ‘अरे नहीं, वह उस एक्टर के साथ काम कर चुकी है, तो अब…’.  तापसी बॉलीवुड का जिक्र कर कहती हैं,  ‘आप शाहरुख खान के बारे में ऐसा कहने की हिम्मत नहीं कर सकते. आप जानते हैं, शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी बदल जाती है. तो वह टैबू (रूढ़िवादी सोच) यहां नहीं है, लेकिन जब मैंने साउथ में काम किया तो मेरे लिए वह टैबू था.’

उन्होंने बताया कि ‘बहुत ज्यादा संघर्ष और थकान’ के बाद, उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकार करने और ऐसे रोल करने का फैसला किया जिनका वह अपनी उम्र में आनंद ले सकें.

तापसी पन्नू के हालिया काम के बारे में
तापसी आखिरी बार अनुभव सिन्हा की लीगल ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आई थीं. बनारस मीडियावर्क्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में तापसी ने एक वकील की भूमिका निभाई थी, जो बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ती है.

फिल्म में कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म को क्रिटिक की सराहना तो मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब यह ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

Beach पर बिकिनी लुक में छाईं नायरा बनर्जी, भीगी जुल्फों और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मुंबई 
मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम नायरा बनर्जी स्क्रीन पर भले ही कई संस्कारी रोल में नजर आ चुकी हैं. मगर रियल लाइफ में वो काफी बोल्ड और बिंदास हैं। नायरा बनर्जी ने अब बिकिनी में अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं। ब्लैक प्लोरल प्रिंटेड बिकिनी में एक्ट्रेस समंदर में नहाती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने भीगी जुल्फें लहराकर कई किलर पोज दिए।               

बिकिनी पहने बीच पर नायरा जलवे बिखेरती नजर आईं. ओपन हेयर और सटल मेकअप में वो डीवा लग रही हैं। नायरा ने अपनी बिकिनी फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- संभालना मुश्किल नहीं, पर भूलना नामुमकिन है. रेड फ्लैग या रिलेशनशिप गोल? नायरा का फैशन सेंस हमेशा ऑन पॉइंट रहता है. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स, अदाएं और बिंदास एटीट्यूड देखते ही बनता है। नायरा बनर्जी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनकी लेटेस्ट बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
       
नायरा के बोल्ड बिकिनी लुक पर फैंस दिल हार रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।नायरा की बात करें तो वो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो ‘दिव्य दृष्टि’, ‘पिशाचिनी’ में नजर आ चुकी हैं. नायरा ने रियलिटी शोज खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस भी किया है।  अब नायरा ने अपने बोल्ड बिकिनी लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. एक्ट्रेस का बिकिनी लुक आपको कैसा लगा?

 

‘शक्तिमान’ के जैकाल का स्टार किड्स पर बयान, बोले- “2-3 साल एक्टिंग सीख लो”

शक्तिमान अपने वक्त का भारत का सबसे पसंद किया जाने वाला सुपरहीरो शो है। इस शो के किरदार आज भी लोगों को याद हैं। अब शक्तिमान में डॉक्टर जैकाल का किरदार निभाने वाले एक्टर ललित परिमू ने जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे जैसे स्टार किड्स को एक्टिंग सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब आप एक बड़े परिवार से आते हो तो सीखने का जज्बा नहीं होता है।

स्टार किड्स की ट्रोलिंग पर क्या बोले शक्तिमान के जैकाल?
सिद्धार्थ कनन ने एक्टर से कहा कि अक्सर जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर जैसे स्टार किड्स को इसलिए ट्रोल किया जाता है कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है। तो इन स्टार किड्स को आप क्या सलाह देंगे? एक्टर ने कहा- एक्टिंग सीख लो।

अनन्या पांडे- जाह्नवी कपूर को दी एक्टिंग सीखने की सलाह
उन्होंने कहा, “सीख लो एक्टिंग। थोड़ा झुक के, 2-3 साल एक्टिंग सीखने में लगा लो। लेकिन दिक्कत ये है कि अगर आप एक बड़े परिवार से हैं तो वो सीखने का जज्बा नहीं होता है। वो तब आता है जब आप में आर्थिक कमियां हों।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्टर ललित ने कहा कि एक्टिंग को पहले दिन से किसी बिजनेस की तरह नहीं ट्रीट किया जा सकता है, एक आखिरकार एक आर्ट फॉर्म है। लोग अपने सोशल मीडिया, फैशन या फिजिकल अपीरियंस के जरिए स्पॉटलाइट में रह सकते हैं, लेकिन एक एक्टर को एक आर्टिस्ट को अपने अंदर से बनाना पड़ता है।

नए एक्टर्स की फिल्में नहीं देखते ललित परिमू
ललित परिमू ने ये भी माना कि वो आज के एक्टर्स का काम नहीं देखते हैं, वो आज भी क्लासिक बॉलीवुड जैसे कि राजेश खन्ना और दिलीप कुमार की फिल्में देखते हैं।

अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर क्या बोले ललित परिमू?
ललित अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में नजर आए थे। उस फिल्म की रिलीज के बाद अर्जुन कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ललित से अर्जुन की ट्रोलिंग को लेकर भी सवाल हुआ। उन्होंने कहा, “ये लोग खुशनसीब हैं कि ऐसे परिवार से आते हैं और एक्टर्स बन गए हैं। लेकिन ये बहुत दुख की बात है। कह नहीं सकता कि इन लोगों को बिल्कुल ही एक्टिंग नहीं आती। ये कहना न्यायसंगत नहीं होगा। ये लोग एक्टिंग कर रहे हैं और लोग अपनी जर्नी और अनुभवों से ही सीखते हैं। हमारे संजय दत्त साहब और अभिषेक बच्चन भी इस जर्नी से गुजरे हैं और समय के साथ बेहतर हुए हैं।

राजामौली की ‘वाराणसी’ में राम-कुंभकर्ण का 30 मिनट का महायुद्ध, बड़ा खुलासा

दिग्गज फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस की धड़कनें बढ़ा देती है. अब इस मेगा-बजट फिल्म को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है.

दरअसल राजामौली के पिता और फेमस राइटर के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद ने कन्फर्म किया है कि फिल्म में रामायण के काल से जुड़ा भगवान श्रीराम और महाबली कुंभकर्ण के बीच का एक भयंकर युद्ध देखने को मिलेगा.  यह कोई छोटा-मोटा सीन नहीं, बल्कि पूरे 30 मिनट का एक सीक्वेंस होने वाला है, जो सिनेमाघरों में फैंस के रोंगटे खड़े कर देगा.  फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे.

अनजाने में खोल दिया फिल्म का बड़ा राज
हाल ही में ‘फिल्मी फोकस’ के एक इवेंट के दौरान राजामौली के पिता विजयेन्द्र प्रसाद से इस 30 मिनट के जादुई सीन के बारे में सवाल किया गया. जब उनसे पूछा गया कि यह सीन पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित है या फिर इसका कोई पॉलिटिकल कनेक्शन है, तो उन्होंने खुलकर बात रखी. राइटर ने कहा, ‘यह असल में राम और कुंभकर्ण के बीच की लड़ाई का सीन है… आपने ट्रेलर में भी इस बात को नोटिस किया होगा, है ना? वहां राम और कुंभकर्ण दिखाई देते हैं. इसके साथ ही भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर एक रथ भी नजर आता है. मैं उसी विजुअल की बात कर रहा हूं… वह सच में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है.’

हालांकि, बातचीत के दौरान उन्हें जल्द ही इस बात का अहसास हो गया कि उन्होंने फिल्म के सस्पेंस को लेकर कुछ ज्यादा ही जानकारी दे दी है. इसके बाद जब उनसे फिल्म के टाइम जोन और इस अनोखे आइडिया के बारे में और कुरेदने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया और कहा, ‘हमें इस विषय पर अब और ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए.’

महेश बाबू को देख राजामौली के खड़े हो गए थे रोंगटे
डायरेक्टर एस.एस. राजामौली पहले ही इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि महेश बाबू फिल्म में ‘राम’ की भूमिका निभा रहे हैं. पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान राजामौली ने महेश बाबू के लुक को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयक किया था. उन्होंने बताया, ‘शूटिंग के पहले दिन जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के पूरे गेटअप में तैयार होकर मेरे सामने आए, तो उन्हें देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. एक पल के लिए तो मैं खुद उलझन में पड़ गया था. महेश के चेहरे पर जहां एक तरफ भगवान कृष्ण जैसा जादुई आकर्षण है, वहीं दूसरी तरफ श्रीराम जैसी असीम शांति और सौम्यता भी है. उनके इस लुक को देखकर मेरा भरोसा दोगुना हो गया. मैंने उस तस्वीर को अपने फोन का वॉलपेपर भी बना लिया था, लेकिन बाद में इस डर से हटा दिया कि कहीं कोई और इसे देख न ले.’

60 दिनों में शूट हुआ यादगार सीक्वेंस
इस महायुद्ध के सीन को फिल्माना राजामौली और उनकी पूरी टीम के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था. राजामौली ने बताया कि इस पूरे सीक्वेंस को कैमरे में कैद करने के लिए उन्हें पूरे 60 दिनों तक लगातार शूटिंग करनी पड़ी, जिसे हाल ही में पूरा किया गया है. उन्होंने कहा, ‘शूटिंग का हर एक दिन हमारे लिए एक नई चुनौती लेकर आता था. इस सीक्वेंस का हर एक एपिसोड और सब-एपिसोड अपने आप में एक पूरी फिल्म की तरह भारी-भरकम था; हमें हर एक फ्रेम को नए सिरे से सोचना और प्लान करना पड़ता था. मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीन मेरे और महेश बाबू, दोनों के फिल्मी करियर के सबसे यादगार और ऐतिहासिक दृश्यों में से एक साबित होगा.’

जब यह सीक्वेंस पहली बार रिलीज हुआ, तो फैंस ने अंदाजा लगाया कि फिल्म टाइम ट्रैवल पर आधारित है. राइटर के अपडेट के बाद इस फिल्म को लेकर उत्साह अब अपने चरम पर है. महेश और पृथ्वीराज के अलावा, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं और यह इंडियन सिनेमा में उनकी वापसी है. यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है.

चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक

 चीनी एक्टर जिन जे का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी टैलेंट एजेंसी, शेंगशी गुआंगनियन कल्चर कंपनी लिमिटेड ने आज 6 जून को इस दुखद खबर की पुष्टि की। एजेंसी के मुताबिक जिन जे का निधन 4 जून को चीन के हांग्जो में उनके घर पर हुआ। हालांकि मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एजेंसी का बयान
एजेंसी ने एक सार्वजनिक बयान में इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए लिखा, ‘हम बहुत दुख के साथ यह एलान कर रहे हैं कि हमारे साथ काम करने वाले एक्टर जिन जे (झांग जियावेई) का 4 जून, 2026 को हांग्जो में उनके घर पर निधन हो गया।’ कंपनी ने उन्हें एक बेहतरीन युवा एक्टर और मॉडल बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

एजेंसी ने की गुजारिश
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की भी अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और न्यूज आउटलेट्स से गुजारिश की कि वे बिना पुष्टि वाली अफवाहें न फैलाएं। न ही ऑनलाइन अटकलें लगाएं, ताकि उनके करीबी लोग शांति से उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों पर पूरा ध्यान दे सकें।

फैंस और साथी हुए दुखी
जिन जे के अचानक निधन की खबर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई। इस दुखद घटना के बाद, फैंस और साथी एक्टर्स की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। सभी उन्हें एक समर्पित, मेहनती कलाकार, सच्चे, मिलनसार और विनम्र व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।
    
जिन जे का करियर
30 जनवरी 1993 को शेडोंग प्रांत के वेइहाई में जन्मे जिन जे ने सबसे पहले एक फैशन मॉडल के तौर पर पहचान बनाई। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और मेनस्ट्रीम टीवी सीरीज के साथ-साथ कामयाबी हासिल की।
उन्होंने ‘हेलो जोआन’, ‘फॉरगेट यू रिमेंबर लव’, ‘बिगन अगेन’, ‘लीगली रोमांस’, ‘ब्यूटी रीबॉर्न’ और ‘डोंट नेगोशिएट विद योर बॉस’ जैसे कई रोमांटिक शो में अपने काम से दर्शकों का दिल जीता।

 

ब्राउन’ रिव्यू: करिश्मा कपूर की दमदार वापसी, लेकिन थ्रिलर में रह गई सस्पेंस की कमी

साइकोलॉजिकल थ्रिलर के दीवानों के लिए फैंस की फेवरेट लोलो (करिश्मा कपूर) लेकर आई हैं नई सीरीज ‘ब्राउन’. 2016 में आई अभिक बरुआ की नॉवेल ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर बेस्ड ये शो डायरेक्टर अभिनय देव ने बनाया है. पुलिस इंवेस्टिगेशन और ब्रूटल मर्डर मिस्ट्री को दिखाती इस 7 एपिसोड की सीरीज क्या आपको आखिर तक बांधे रखने का दम रखती है?

कहानी
कोलकाता के एक रसूखदार परिवार की बेटी के दर्दनाक मर्डर से शो शुरू होता है. सिर से धड़ अलग कर पीड़िता को मौत के घाट उतारा गया है. पूरे कोलकाता में सनसनी फैली है. हर तरफ दहशत का माहौल है. पुलिस पर मीडिया और पॉलिटिकल पार्टी की तरफ से आरोपी को पकड़ने का दबाव है. ऐसे में केस की कमान रीटा ब्राउन (करिश्मा), कोलकाता पुलिस फोर्स की डिटेक्टिव, को दी जाती है. रीटा के साथ इस केस पर अर्जुन सिन्हा (सूर्या शर्मा) काम करता है.

अपनी पर्सनल लाइफ के ट्रॉमा की वजह से रीटा डिप्रेशन और एल्कोहल से स्ट्रगल कर रही है. वो अतीत की यादों में डूबी रहती है. केस पर काम करते हुए उसे भी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है. कहानी में सस्पेंस तब आता है जब एक और लड़की की निर्मम हत्या होती है. रीटा ये मर्डर मिस्ट्री सुलझाते हुए दिल दहला देने वाले शॉक और दर्द से गुजरती है. क्या रीटा सभी चुनौतियों से लड़कर ये केस सुलझा पाती है? इसका जवाब आपको शो देखकर ही मिलेगा.

एक्टिंग
करिश्मा कपूर के टैलेंट पर हर किसी को भरोसा है. कोई भी रोल हो, वो हर किरदार में अपना बेस्ट ही देती हैं. रीटा ब्राउन के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है. वो हर इमोशंस को स्क्रीन पर दिखाने में कामयाब रही हैं. इस रोल को करिश्मा ने पूरी तरह नॉन ग्लैमरस और नो मेकअप लुक के साथ प्ले किया है. सूर्या शर्मा ने इंस्पेक्टर अर्जुन सिन्हा के रोल में अच्छा काम किया है. वो करिश्मा को कॉम्पलिटमेंट करते नजर आए. सोनी राजदान ने करिश्मा की मां का रोल किया. वो जब भी स्क्रीन पर दिखीं अच्छी लगीं. जीशू सेनगुप्ता ने साइकेट्रिस्ट संदीप चक्रवर्ती के रोल में बैलेंस एक्ट किया. हालांकि उनका रोल थोड़ा और दमदार लिखा जा सकता था. मेकर्स ने उनके पोटेंशियल को यूज नहीं किया. हेलन ने करिश्मा की रिलेटिव बर्था का रोल किया. वो जब भी दिखीं सीन में फन वाइब ऐड करती नजर आईं. बाकी कलाकारों ने भी अपने पार्ट को अच्छे से प्ले किया. सिंगर शान कैमियो रोल में हैं.

कहां रही कमी?
सीरीज थोड़ी स्लो पेस में है. ब्राउन जैसे साइकोलॉजिकल और क्राइम थ्रिलर में मेकर्स की सबसे बड़ी जीत तब होती है, जब आखिर तक खूनी का पता ना चले. लेकिन ब्राउन में ये कोशिश फेल हुई है. क्लाइमैक्स से पहले ही निर्मम हत्याएं करने वाला वो खूनी कौन है, ये प्रेडिक्टिबल हो जाता है. ये इस शो का सबसे बड़ा ड्रॉबैक है. स्क्रीनप्ले धीमा है. शो के एपिसोड लंबे खींचे हुए लगते हैं. कहानी में ऐसे मोड़ कम हैं जो आपकी हवाइयां उड़ा दे.

क्यों देखें सीरीज?
क्राइम थ्रिलर के चाहने वालों के लिए ब्राउन वन टाइम वॉच है. सिनेमैटोग्राफी अच्छी है. कोलकाता की तंग गलियों, डार्कनेस, दुर्गा पूजा की वाइब को कैमरे पर खूबसूरती से दिखाया गया है. बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के पेस के साथ मैच करता है.करिश्मा के लिए ये शो देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने पूरा शो अपने कंधों पर चलाया है. उन्हें कॉप अवतार में देखा जा सकता है.

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu