कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं—जीवन की सबसे बड़ी नेमत मिल गई

अमृतसर 

अपने लगातार व्यस्त शूटिंग शेड्यूल, ट्रैवल और निजी ज़िंदगी के बीच अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में आध्यात्मिक सुकून के कुछ पल बिताए। जी हाँ, कुब्रा ने अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल पहुंचकर न सिर्फ माथा टेका, बल्कि वहां से अपनी एक शांत और खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में सादगी भरे पारंपरिक लुक में, सिर ढके हुए कुब्रा बेहद शांत और भावुक नजर आ रही हैं। पवित्र स्थल पर खिंचवाई गई तस्वीर के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है, “समर्पण करने आई थी… लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई। ऐसा हमेशा होता है!” इसके साथ ही उन्होंने वाहेगुरु, गोल्डन टेम्पल और पवित्र जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं, जिससे उनके शब्दों में आस्था, शांति और आध्यात्मिक संतोष साफ झलक रहा था।

गौरतलब है कि अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली कुब्रा अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका एक बेहद शांत, भावुक और आध्यात्मिक रूप देखने को मिला है। साथ ही फैंस ने भी कुब्रा की पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया है। किसी ने तस्वीर को ‘डिवाइन’ बताया है, तो किसी ने ‘शांतिपूर्ण’ और ‘आत्मिक’ कहा है। कई लोगों ने उनकी इस बात से खुद को जोड़ा कि सच्चे मन से समर्पण करने पर अक्सर उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलता है।

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल, जिसे श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है, देश के सबसे पवित्र और लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर धर्म और हर वर्ग के लोग शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक सुकून की तलाश में पहुंचते हैं। फिलहाल कुब्रा सैत की यह यात्रा एक बार फिर याद दिलाती है कि भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अध्यात्म ही वह ताकत है, जो इंसान को भीतर से स्थिर और शांत बनाती है।

गदर 3 में लौटेगी सकीना, बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का टारगेट

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘गदर’ के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म में ‘सकीना’ का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि ‘गदर 3’ जरूर बनेगी.

अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक बेहद जोश भरा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के भविष्य और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाली फिल्म पिछली दोनों पार्ट्स से कहीं ज्यादा भव्य और दमदार कहानी वाली होगी. अमीषा के इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

अमीषा पटेल ने क्या किया?
अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘गदर 3’ जब भी आएगी, सिनेमाघरों में तूफान लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि दर्शकों के बेशुमार प्यार और भगवान के आशीर्वाद से इस फ्रैंचाइज़ी का कद इतना बड़ा हो चुका है कि इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाना कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि यह तो महज एक शुरुआती आंकड़ा है. एक्ट्रेस ने फैंस को भरोसा दिलाया कि इस बार फिल्म का पैमाना और इसकी स्क्रिप्ट पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली होने वाली है, जिसके लिए दर्शकों को तैयार रहना चाहिए.

पीआर गेम पर भी दिया रिएक्शन
अपनी बात रखते हुए अमीषा ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे पीआर (PR) स्टंट्स पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा कि उनके खाते में ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर 1’ और ‘गदर 2’ जैसी तीन बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अमीषा ने तंज कसते हुए कहा कि आज भी ये फिल्में उनके को-स्टार्स के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शायद उनकी पीआर मशीनरी दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले थोड़ी कमजोर है, लेकिन उनके पास असली हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है.

कुछ साल पहले, अमीषा ने ‘गदर 3’ के बारे में एक फ़ैन के सवाल का जवाब देते हुए X पर लिखा था, ‘मुझे सकीना (गदर में उनका किरदार) बहुत पसंद है, और आप सभी का सकीना के प्रति जो प्यार है, मैं उसकी बहुत कद्र करती हूं. लेकिन हां, अगर मुझे ‘गदर 3’ का ऑफर मिलता है, तो मैं इसे तभी करूंगी, जब मैं इसकी कहानी (script) से पूरी तरह से खुश होऊंगी, ठीक वैसे ही, जैसे मैं ‘गदर 1′ के समय खुश थी.’

‘गदर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया था. ‘गदर 2’ के जरिए अमीषा ने कई सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. लेकिन दर्शकों से उन्हें जो प्यार और तारीफ मिली, उसने उनकी लंबे समय की गैर-मौजूदगी की भरपाई कर दी. सनी देओल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Prabhas की ‘Spirit’ से टकराव में Salman Khan की SVC63 को 50 करोड़ ओपनिंग का झटका?

Prabhas की Spirit की वजह से Salman Khan की SVC63 कौन सा रिकॉर्ड बनाने से चूक जाएगी? Saif Ali Khan और Saurabh Dwivedi की Kartavya का Trailer कैसा है? क्या Akshay Kumar Salaam-E-Ishq 2 करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

‘स्पिरिट’ के चलते 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी SVC63?
प्रभास की ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की SVC63 आसपास ही रिलीज़ होंगी. ‘स्पिरिट’ 5 मार्च को आएगी और SVC63 9 या 10 मार्च को. क्योंकि इन्हीं दिनों पर ईद पड़ रहा है. दोनों के बीच क्लैश तय है. और इसका असर दोनों ही फिल्मों के बिज़नेस पर होगा. हालांकि ‘स्पिरिट’ को सलमान की फिल्म से पहले रिलीज़ होने का अडवांटेज मिलेगा. SVC63 को भी ईद की छुट्टी का फायदा होगा. मगर प्रभास-वांगा के कॉम्बिनेशन की हाइप हिंदी बेल्ट में तगड़ी बन चुकी है. और ये SVC63 की ओपनिंग पर असर डालेगा. कोईमोई के मुताबिक सलमान की फिल्म में 50 करोड़ की ओपनिंग का पोटेंशियल तो है, मगर वो ये कमाई करने से चूक जाएगी. इसकी पहली वजह तो फिल्म का मिड वीक रिलीज़ है. ‘स्पिरिट’ शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है. 6 मार्च को शनिवार के साथ महाशिवरात्रि भी है. वीकेंड और हॉलीडे का फायद ‘स्पिरिट’ को मिलेगा. जबकि सलमान की फिल्म मंगलवार या बुधवार को आएगी. दूसरा पहलू है स्क्रीन काउंट. SVC63 को स्क्रीन्स तो शेयर करनी ही पड़ेंगी. लिहाज़ा इसके लिए अपना फुल पोटेंशियल शुरुआती हफ्ते में दिखाना मुश्किल होगा. और इन्हीं सब समीकरणों को देखते हुए ट्रेड का मानना है, कि सलमान की फिल्म का 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने का टार्गेट इस बार भी अधूरा रह जाएगा. ‘टाइगर 3’ इस आंकड़े के सबसे करीब पहुंची थी. मगर ये भी 44.5 करोड़ रुपये पर सिमट गई थी.

 मैट रीव्स की ‘दी बैटमैन 2’ का शूट शुरू
मैट रीव्स ने ‘दी बैटमैन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. आज 8 मई की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर शूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. कैप्शन में लिखा, ‘स्नो टायर्स’. फिल्म में ब्रूस वेन यानी बैटमैन का रोल रॉबर्ट पैटिन्सन कर रहे हैं. हार्वी डेंट के कैरेक्टर में सेबेस्टियन स्टैन नज़र आएंगे. स्कारलेट जोहैन्सन, हार्वी की पत्नी और चार्ल्स डांस, बैटमैन के दुश्मन हार्वी डेंट के पिता का रोल कर रहे हैं. ये फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ होगी.

 सैफ़ अली खान की ‘कर्तव्य’ की ट्रेलर आया
सैफ़ अली खान स्टारर फिल्म ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर आया है. सैफ़ इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. नाम है पवन मलिक. ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक जर्नलिस्ट जिसकी उसे हिफ़ाज़त करनी थी, उसकी हत्या कर दी गई है. हर कोई उसे कोस रहा है. इधर उसके घर में भी हालात ठीक नहीं हैं. ट्रेलर में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी की झलक भी दिखी. वो इस फिल्म में अनंत श्री नाम के बाहुबली के किरदार में हैं. और फिल्म के विलन हैं. संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल और मनीष चौधरी भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. पुलकित के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.

‘रागिनी 3’ में नरगिस फाखरी की एंट्री
‘रागिनी MMS’ फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है ‘रागिनी 3’. तमन्ना भाटिया और जुनैद खान के बाद अब इसमें नरगिस फाखरी को भी कास्ट कर लिया है. बॉक्स ऑफिस वलर्डवाइड के मुताबिक नरगिस इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगी. इसे शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.

सलमान-अक्षय की ‘सलाम-ए-इश्क़’ का सीक्वल बनेगा
साल 2007 की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क़’ के सीक्वल की ख़बरें हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने इसकी कास्टिंग भी शुरू कर दी है. अक्षय कुमार का नाम तय हो चुका है. मगर पिंकविला की रिपोर्ट में इस खबर का खंडन किया गया है. इस रिपोर्ट में बताया गया कि अक्षय किसी भी कपैसिटी में निखिल के इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं.

 इटैलियन फिल्म का रीमेक करेंगे शाहिद कपूर?
शाहिद कपूर ‘बधाई हो’ फेम डायरेक्टर अमित शर्मा की फिल्म करने जा रहे हैं. ये इटैलियन साई-फाई कॉमेडी फिल्म ‘हसबैंड एंड वाइफ़’ का रीमेक है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये फिल्म बॉडी स्वॉपिंग के कॉन्सेप्ट पर बनेगी. इसमें पति-पत्नी की बॉडीज़ स्वॉप हो जाएंगी. और फिर रूटीन लाइफ़ में सिचुएशनल कॉमेडी होगी. शाहिद का नाम फाइनल हो चुका है. मगर फीमेल लीड अभी तय नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी इस रोल की टॉप कंटेंडर्स हैं.

Lagaan के बाद बड़ा रीयूनियन? आमिर खान को पसंद आई आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म स्क्रिप्ट

Aamir Khan और Ashutosh Gowariker की Lagaan हिंदी सिनेमा की आलातरीन फिल्मों में से एक है. 26 साल पहले जो जादू इस जोड़ी ने लगान में रचा, वो आज भी बरक़रार है. बताया जाता है कि ‘लगान’ के बाद आशुतोष ने आमिर को कई स्क्रिप्ट्स सुनाईं. इनमें Bimbisara, एक सीरियल किलर थ्रिलर फिल्म और Bal Gangadhar Tilak की Biopic भी शामिल है. मगर आमिर को ये विषय अपीलिंग नहीं लगे. इसलिए उनकी और आशुतोष की जोड़ी दोबारा नहीं लौटी. मगर अब ख़बर है कि आशुतोष की सुनाई ताज़ा स्क्रिप्ट आमिर को पसंद आई है. और वो इस फिल्म को लेकर अपना मन बना चुके हैं.

बॉली गप नाम के X पेज के मुताबिक ये एक डार्क थ्रिलर है, जिसका टोन आमिर की ही फिल्म ‘राख’ (1989) से मिलता-जुलता है. कहानी एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर की है. उसके एंगर इश्यूज़, उसकी डार्क लाइफ़ के बारे में है. इस पोस्ट के मुताबिक आमिर इस कहानी के सिलसिले में आशुतोष गोवारिकर से कई बार मिले. कई दौर का नरेशन हुआ. घंटों तक ब्रेनस्टॉर्मिंग की. तर्क-वितर्क हुए. तब जाकर आमिर ने फैसला लिया कि वो ये फिल्म करेंगे. आशुतोष के लिए नया मैदान है. और आमिर सालों बाद इस जॉनर की तरफ़ लौटेंगे. बताया जा रहा है कि आमिर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी ‘लाहौर 1947’ की रिलीज़ के बाद वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. हालांकि ये सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं. अभी आशुतोष या आमिर की तरफ़ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए इसे पुष्ट ख़बर नहीं कहा जा सकता. न ही लल्लनटॉप इसकी पुष्टि करता है.

‘सितारे ज़मीन पर’ के बाद आमिर खान की कोई फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है. हालांकि चर्चा कई फिल्मों पर चल रही है. इनमें पहली है दादा साहेब फाल्के की बायोपिक जो अब तक लिखाई पर ही अटकी हुई है. आमिर ने राजकुमार हीरानी को इसकी स्क्रिप्ट में ह्यूमर बढ़ाने को कहा था. दूसरी फिल्म है ‘3 इडियट्स 2’, जो ख़ुद आमिर ने कन्फर्म की है. इसकी भी लिखाई का काम चल रहा है. हाल ही में मिड-डे ने रिपोर्ट किया था कि आमिर अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ मिलकर ए‍क फिल्म बनाने वाले हैं. ये फिल्म मंसूर खान के लिखे नॉवल ‘वन: द स्टोरी ऑफ अल्टिमेट मिथ’ का सिनेमैटिक एडैप्टेशन होगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक आमिर इसी महीने कुछ वक्त के लिए कुनूर (तमिलनाडु) में मंसूर के घर पर ही रहेंगे. और वहां दोनों इसका स्क्रीनप्ले तैयार करेंगे. इसके बाद ‘महाभारत’ को वो ख़ुद ही अपनी ड्रीम फिल्म बता चुके हैं. और कह चुके हैं कि इसे वो ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसे स्केल पर बनाना चाहते हैं.

रही आशुतोष की बात, तो वो 22 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर आ रही सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘सिस्टम’ में नज़र आएंगे. इसके साथ वो ‘टेम्पल रेडर्स’ नाम की डॉक्यू ड्रामा सीरीज़ भी डायरेक्ट करने वाले हैं. ऐसे में आशुतोष और आमिर की इस फिल्म का नंबर कब आता है, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा. मगर यदि ये फिल्म बनती है तो तकरीबन ढाई दशक बाद आशुतोष और आमिर की जुगलबंदी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी.

सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई में FIR, लुकआउट सर्कुलर भी जारी

मुंबई
 मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर क्रूरता, नुकसान पहुंचाने, धमकी और लगातार उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज की गई है। यह मामला घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कार्रवाई से भी जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी (एलओसी) जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, पीटर हाग द्वारा जांच में सहयोग न करने के कारण यह कदम उठाया गया है। आम तौर पर जब अधिकारियों को लगता है कि आरोपी व्यक्ति पूछताछ से बच सकता है या जांच के दौरान देश छोड़कर भाग सकता है तो ऐसे मामलों में एलओसी जारी की जाती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। अब तक न तो पीटर हाग और न ही उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने आरोपों के संबंध में कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस शिकायत से संबंधित प्रासंगिक जानकारी और सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
इस मामले ने एक बार फिर घरेलू हिंसा, महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत लागू किए गए नए प्रावधानों के बढ़ते उपयोग से संबंधित चर्चाओं को उजागर किया है।

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने 2010 में ऑस्ट्रियाई उद्यमी और होटल व्यवसायी पीटर से शादी की थी और 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे।
उन्होंने 2017 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक की हृदय रोग के कारण मृत्यु हो गई। नवंबर 2025 में सेलिना ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पीटर लगातार घरेलू हिंसा करता रहा है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu